कामडारा हत्याकांडः कांग्रेस प्रवक्ता बोले- यह घटना सभ्य समाज में कतई स्वीकार्य नहीं

2/27/2021 11:41:20 AM

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या की घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की अंधविश्वास की घटना सभ्य समाज में कतई स्वीकार्य नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बुधवार को कहा कि मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार नकारात्मक राजनीति की दिशा की ओर अग्रसर है। जिस तरह से भाजपा नेता गैर जिम्मेदाराना तरीके से किसी भी घटना पर तुरंत आरोप लगाने में जुट जाते है, वह दु:खद है। अंधविश्वास समाज के लिए एक बड़ी कुरीति है, इस कुप्रथा को कैसे दूर किया जाए, इसे लेकर यदि उनकी ओर से कोई सुझाव दिया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसका स्वागत करेगी।

दुबे ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। यदि कोई घटना हो भी जाती है, तो भाजपा शासनकाल की तरह उस पर पर्दा नहीं डाला जाता, बल्कि अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होती है, मामले का अनुसंधान किया जाता है और कारर्वाई होती है। यही कारण है कि आज अपराधियों का मनोबल पूरी तरह से गिरा हुआ है, लेकिन भाजपा नेता पुलिस-प्रशासन का ही मनोबल तोड़ने में लगे है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static