कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

10/31/2020 4:44:52 PM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर रांची स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया और इस संगठन को देश की राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताया था।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि जिस दिन देश की सत्ता पर संघ की विचारधारा के लोग काबिज हो जाएंगे, देश की एक-एक संस्थान को बेच देंगे। कर्मचारियों को बाहर कर देंगे, किसानों को प्रताड़ित करेंगे। युवा बेरोजगार हो जाएंगे और उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। आज यह सब सत्य होता दिखाई पड़ रहा है।

Diksha kanojia