कांग्रेस ने आजादी के बाद जनजाति महापुरुषों को भुलाया, एक परिवार का किया महिमा मंडन: तेजस्वी सूर्या

8/15/2022 11:01:26 AM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा ने आज रांची में युवा संवाद को आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है।

यहां के जनजाति समाज के युवाओं ने आजादी के आंदोलन में अपनी बड़ी कुर्बानी दी।उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद इतिहास में ऐसे जनजाति समाज के त्याग और बलिदान को भुला दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार के महिमा मंडन में जुटी रही।

सूर्या ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को रांची से दो हजार किलोमीटर दूर कर्नाटक के समाज में भी भगवान की तरह पूजा जाता है। कहा कि पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण पूरे भारत के जनजाति युवक युवतियों का आजादी के आंदोलन में 1857के पहले से ही बड़ा त्याग बलिदान रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia