"मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस", प्रतुल शाहदेव ने कहा- इन्होंने संविधान का माखौल बनाने का किया काम

Sunday, May 26, 2024-02:56 PM (IST)

रांची: सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस भाजपा पर संविधान खत्म करने का आरोप लगा रही है, ये कहना है प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर विशुद्ध रूप से मुस्लिम राजनीति करने की बात कही, इसके लिए उन्होंने 2012-14 के केंद्रीय आउटकम बजट का हवाला देते हुए कहा कि कैसे कांग्रेस ने इस बजट में 15% योजनाओं का आरक्षण मुस्लिमों के लिए करने की बात की थी।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान की बात करें तो कांग्रेस का आजादी के बाद से ही संविधान पर विश्वास नहीं रहा, तभी तो 1951 से लेकर 2013-14 तक संविधान में कई बदलाव किया नहीं। उन्होंने कहा कि 1976 में 42 संविधान संशोधन की आड़ में इनकी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तो मिनी संविधान ही इस देश को देने का काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static