आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने हजारीबाग में किया झंडोतोलन, झारखंड के महान क्रांतिकारियों को किया याद

Thursday, Aug 15, 2024-12:05 PM (IST)

हजारीबाग: भारत आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच हजारीबाग के मुख्य झंडोतोलन स्थल कर्जन मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा शामिल हुई। आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने झंडोतोलन किया।

आयुक्त सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद भारत की आन बान और शान तिरंगे को सलामी दी और फिर वहां सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के वीर शहीदों को याद किया। साथ में झारखंड के महान क्रांतिकारियों को याद किया और उसके पश्चात हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा हजारीबाग जिले में किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा।

सभा संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मिलकर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं परेड में शामिल बीएसएफ, सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस, NCC के जवानों को इस सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हजारीबाग के लोकगीत गार्डन ग्राउंड में मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, डीआईजी सुनील भास्कर, पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित शामिल रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static