CM हेमंत ने झारखंडवासियों को दी प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं, कही ये बात
4/15/2021 6:27:55 PM
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी देश और झारखण्डवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल की अनेक-अनेक शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को कहा, ‘‘कोरोना के इस विकट संक्रमण काल में आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूँ।''
सरहुल महापर्व में प्रकृति यानि वृक्ष की पूजा कर नववर्ष का अभिनंदन होता है। आदिवासी समाज इस दौरान अच्छी खेती और गांव समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है, पाहन राजा नए फल और सात प्रकार की सब्जी का प्रसाद बांटते हैं।प्रकृति पर्व सरहुल की सभी को शुभकामनाएं और जोहार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 15, 2021
कोरोना के इस संक्रमण काल में आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहें, यही कामना करता हूँ।
जय सरना!
जय आदिवासी!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/UvgYGI14Ag