मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- 2 वर्षों के बाद हुआ सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन

10/6/2022 11:34:30 AM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विजयदशमी के अवसर पर पंजाबी -हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से यहां मोरहाबादी मैदान और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के द्वारा अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने और अन्य अतिथिगणों ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से दशहरा का भव्य आयोजन हुआ है।

पिछले 2 वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से दशहरा समेत तमाम पर्व त्यौहार का आयोजन प्रभावित हुआ था। लेकिन, जिस तरह सभी के सहयोग से कोरोना पर विजय प्राप्त किए, उसी के फलस्वरूप आज हम सभी बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ दशहरा मना रहे हैं और मिलजुल कर इस त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं। 
 

Content Writer

Diksha kanojia