मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव और फूलो-झानो से संबंधित आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन

12/8/2021 1:10:49 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि घर-घर जन-जन को सरकार का हिस्सा बनाएं और यह हमारा संकल्प है। सोरेन ने मंगलवार को साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित अमर शहीद सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

PunjabKesari

इसी मकसद से आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पहले जहां तक सरकार की नजरें नहीं पहुंच पाती थी, उन सुदूरवर्ती गांव में भी समाज के अंतिम व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान हो। सभी को मान सम्मान मिले। हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो। युवतियां और महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त हों। इसी संकल्प के साथ सरकार की कई योजनाएं चल रही है। हमें इस बात की खुशी है कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर लोग उसका फायदा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने गुमानी नदी के किनारे बनने वाले फूलो झानो स्मृति वन का शिलान्यास किया। यहां फूलो झानो की प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं, इस स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव और फूलो -झानो से संबंधित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने भोगनाडीह में खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्रीड़ा किसलय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static