CM हेमंत आज 1500 PGT शिक्षकों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, Ranchi के प्रभात तारा मैदान में होगा कार्यक्रम

Friday, Jul 12, 2024-11:01 AM (IST)

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी शुक्रवार को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी शामिल होंगे।

नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दोपहर से होगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का तोहफा देंगे। वहीं, बता दें कि इन नवनियुक्त शिक्षकों के बीच 3 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नियुक्ति पत्र वितरण करने वाले थे, लेकिन विधायक दल की बैठक की वजह कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुई। इसी वजह से नियुक्ति पत्र बंटने में विलंब हो गया।

बता दें कि इससे पहले झारखंड में 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। अब 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static