कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

1/17/2022 6:47:25 PM

रांचीः देश के जाने-माने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का आज 83 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से नृत्य कला क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। आज पंडित जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी शैली और कला सदियों तक देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बता दें कि रविवार रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे, इसी बीच अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

Content Writer

Diksha kanojia