CM हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को दी बधाई और शुभकामनाएं

Thursday, Mar 30, 2023-12:12 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सोरेन ने कहा कि ' प्रभु श्री राम का जीवन मानव प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और मर्यादा का अछ्वुत संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्श सदियों तक सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें- अद्भुत: झारखंड के पलामू जिले में लगता है भूतों का मेला, बुरी शक्तियों से छुटकारा पाने कोने-कोने से आते हैं लोग
ये भी पढ़ें- One Sided Love! 4 साल से कर रहा था प्रपोज, बार-बार इनकार सुनने के बाद कर दी निर्मम हत्या


राज्य में रामनवमी को लेकर किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि रामनवमी पर्व को लेकर पूरे राज्य में पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है, खास तौर से पुलिस की नजर शोभा यात्रा के उन रास्तों पर है जहां से शोभायात्रा निकलनी है। शोभा यात्रा को लेकर ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है। ची जिले के साथ-साथ राज्य के तमाम जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में किसी तरह की हिंसा ना फैले और ना ही किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो, इसके लिए सुरक्षा जवान हर तरफ तैनात हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में 3 दिनों तक होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने किसानों के लिए किया अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एक्का से दूसरे दिन भी पूछताछ कर रहे ED के अधिकारी


शहर में निकाले जा रहे हैं फ्लैग मार्च
खास तौर पर ड्रोन को हायर किया गया है। शहर से लेकर गांव तक में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं शहर में फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से रामनवमी पर स्पेशल ड्राइव चलाए जाएंगें। शोभायात्रा पर जवानों की भी पैनी नजर रहेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static