CM हेमंत ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

11/25/2020 11:25:58 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हेमंत ने मंगलवार को कहा कि अहमद पटेल कांग्रेस के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक थे। नगर पालिका चुनाव से अपनी शुरुआत करने वाले अहमद पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रहे। अपनी बेहतरीन कार्यशली की बदौलत ऊंचाइयों तक गए। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस बीच झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने भी पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमद से बहुत कुछ उनसे सीखने को मिलता था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Diksha kanojia