CM हेमंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक, कहा- विदेश मंत्री के रूप में छोड़ी मजबूत छाप

Sunday, Sep 27, 2020-06:47 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि राष्ट्र के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार में रक्षा, वित्त एवं विदेश मंत्री के रूप में मजबूत छाप छोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static