CM हेमंत ने निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर किया मुकदमा, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

9/8/2020 1:18:19 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।

मुख्यमंत्री की ओर से दायर दीवानी मुकदमे की रांची व्यवहार न्यायालय में सब जज-एक की अदालत में सुनवाई के लिए 11 सितंबर 2020 की तिथि निर्धारित की गई है। मामले में सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने इस मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।

सोरेन की ओर से दायर विविध दीवानी याचिका को दो सितंबर को पंजीकृत करवाया गया है। भारतीय दंड विधान की धारा 39, एक, दो और तीन के तहत यह याचिका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर की है।

Diksha kanojia