कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया दु:ख

9/14/2021 1:52:49 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया।

कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Content Writer

Diksha kanojia