धोनी के जन्मदिन पर CM ने दी बधाई, कहा- भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए पूर्व कप्तान

7/7/2020 1:57:16 PM

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने मंगलवार को कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, "जन्मदिन पर ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न रहें और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें।


बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी आजकल रांची में अपने फॉर्म हाउस पर कृषि कार्य में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Edited By

Diksha kanojia