टोक्यो पैरालिंपिक्स में महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भावना पटेल को सीएम ने दी बधाई

8/30/2021 10:17:34 AM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में 2020 के महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीत कर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी भावना पटेल को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने रविवार को पैरालिम्पिक के हाई जम्प में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी विनोद कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कड़ी मेहनत और अनुशासन का लोहा आज पूरा विश्व मान गया। दोनों खिलाड़ियों ने देश को गौरव का यह पल दिया है।

Content Writer

Diksha kanojia