द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर हेमंत सोरेन ने दी बधाई

7/22/2022 2:13:52 PM

 

रांचीः द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराने के साथ ही भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया। इसी क्रम मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम हेमंत ने ट्वीट कर कहा कि देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्डवासियों की ओर से आपको जोहार।

बता दें कि मुर्मू (64) ने देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के लिए निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक मान्य मत प्राप्त करने के बाद सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।

Content Writer

Diksha kanojia