मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी ईद-उल-अज़हा की बधाई व शुभकामनाएं

7/10/2022 12:17:30 PM

 

रांचीः झारखंड के सहित पूरे विश्व में जहां भी मुस्लिम समाज के लोग रह रहे हैं वहां आज ईद पूरे हर्षोउल्लास से मनाई जा रही है। इसी क्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों को ईद-उल-अज़हा की बधाई व शुभकामनाएं दी।

सीएम हेमंत ने ट्वीट कर कहा कि सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। आपसी भाईचारे, त्याग और बलिदान का यह दिन आप सभी को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं।

Content Writer

Diksha kanojia