इंजीनियर्स-डे के अवसर पर CM हेमंत ने भारत रत्न ‘एम. विश्वेश्वरैया‘ को किया नमन

9/15/2020 6:09:49 PM

दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत रत्न से सम्मानित एम. विश्वेश्वरैया को नमन करते हुए इंजीनियर्स-डे के अवसर पर सभी अभियंताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘यह दिन देश के महान अभियंता और भारत रत्न से सम्मानित एम. विश्वेश्वरैया को समर्पित है। उनको नमन। आज विश्वपटल पर भारत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।''

सीएम ने कहा, ‘‘यह गौरव देश के होनहार अभियंताओं के बदौलत ही है, जिन्होंने हमारे जीवन को सुगम बनाया है। देश-दुनिया ने जितनी तेजी से प्रगति की है, उसमें सर्वाधिक योगदान अभियंताओं का है। ये किसी भी देश के विकास और खुशहाली के मजबूत स्तंभ होते हैं।''

Diksha kanojia