CM हेमंत ने चेशायर होम में रह रहे दिव्यांग बच्चों व वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों का पूछा कुशलक्षेम

5/17/2021 9:46:17 AM

 

रांचीः झारखंड केमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को यहां चेशायर होम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों तथा नंदराज वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए।

मुख्यमंत्री इन संस्थानों में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों तथा वृद्धजनों के सुख-दुख, खान-पान, निवास, दिनचर्या के बारे में प्रबंधन के पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे एवं वृद्धजन काफी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री ने चेशायर होम तथा नंदराज वृद्ध आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों से बात करते हुए कहा कि समय-समय पर आप लोगों के साथ मेरा मिलना जुलना होता रहा है। पूरी दुनिया में अभी कोरोना महामारी का प्रकोप है। हम सभी को बहुत सावधानी के साथ रहना पड़ रहा है। राज्य में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी है कि हम सभी लोग घरों के अंदर में ही रहें।

Content Writer

Diksha kanojia