मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल प्रखंड का किया दौरा, आम जनता से की मुलाकात

11/8/2021 12:17:36 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री आम लोगों से मिले। सबसे पहले मुख्यमंत्री चांडिल स्थित नवनिर्मित निरीक्षण भवन पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।



इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपने ननिहाल धधकीडीह गए, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं। हम सपरिवार अपने मामा घर आए हैं। सोहराई का उत्सव है। खुशी का वातावरण है। यहां आकर अपने बचपन को याद करने का मौका मिला। यह सुखद अनुभव है।



सामाजिक गठजोड़ और पारिवारिक मजबूतीकरण का। उन्होंने कहा कि यहां की समस्याओं की जानकारी है। समीक्षा के उपरांत इस पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर दुमका विधायक बसंत सोरेन, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Content Writer

Diksha kanojia