दीपक प्रकाश का आरोप- झूठ की यूनिवर्सिटी के कुलपति है CM हेमंत सोरेन

8/20/2022 11:34:25 AM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मुखिया हेमन्त सोरेन सिर्फ और सिर्फ झूठ की खेती करते है। प्रकाश ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने झूठ का यूनिवर्सिटी बना दिया है और हेमन्त सोरेन उस यूनिवर्सिटी के कुलपति है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अपने निश्चय पत्र से लेकर सरकार की शपथ लेने तक सिर्फ और सिर झूठ की खेती की है। लोगो को सिर्फ अपने लुभावने वादों से दिग्भ्रमित किया है। महागठबंधन की सरकार धरातल पर एक भी घोषणा को उतारने में सफल नही हो पाई है। आज झामुमो के साथ मिलकर कांग्रेस भ्रस्टाचार और वंशवाद को बढ़ावा दे रही है।

प्रकाश ने स्वतंत्रता दिवस के दिन राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा झारखंड के स्थानीय निवासियों को तीन महीने तक जिनकी तनख्वाह 40 हज़ार तक होगी उसको आरक्षण दी जाएगी के वक्तव्य पर प्रहार करते हुए कहा कि इसमें राज्य के मुखिया भेदभाव की नीति अपना रहे है। जिन लोगो की तनख्वाह 40 हज़ार से ऊपर होगी जिसमे डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजमेंट के डिग्री धारियों को दूसरे राज्य भेजने की नीति पर काम कर रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ब्रेन ड्रेन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने सरकार पर सवालिया लहजे में कहा कि सत्ता में आने से पहले झामुमो ने कहा था को हमारी सरकार आएगी तो हम स्थानीय नीति को बनाने का काम करेंगे। आज राज्य के मुख्यमंत्री ये बताए कि क्या आपने नई स्थानीय नीति की घोषणा की है। भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई स्थानीय नीति ही अच्छी थी जिसपर सरकार काम कर रही है।

Content Writer

Diksha kanojia