Chhath Puja Mehndi Design 2025: छठ पर्व को बनाएं खास, हाथों पर सजाएं ये Beautiful मेहंदी डिजाइन
Monday, Oct 27, 2025-11:40 AM (IST)
Chhath Puja Mehndi Design 2025: छठ पूजा एक प्रमुख भारतीय त्योहार है जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। समापन कल यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। आज छठव्रती महिलाएं डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। अगर आप व्रत में अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहते हैं तो ये डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।

अगर आपके पास उतना समय नहीं है और आप छठ पूजा पर अपनी हथेलियों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपकी क्रिएटिविटी अच्छी है या आप किसी आर्टिस्ट से छठ पूजा पर मेहंदी लगवाने जा रही हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के लिए एकदम परफेक्ट पैटर्न है।

हाथों पर भरी हथेली वाली मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो आप इस तरह के डिजाइन लगवा सकती हैं। हां थोड़ी मेहनत लगेगी पर रचने के बाद यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी।

पूरे हाथों में भरी मेहंदी लगवाने की बजाय आप एक ऊंगली से शुरू करके बेल का यूनिक डिजाइन बनवा सकती हैं।

कलाई पर जाली और हथेली पर फूलों का मेहंदी डिजाइन हाथों को यूनिक लुक देता है।

हथेली के पीछे की साइड में ऐसी मेहंदी लगवा सकते हैं। ये डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है।

ये डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। ऐसे डिजाइन से हाथ भरे-भरे दिखते हैं।

कुछ लाइट मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस डिजाइन में आपको हथेली के पीछे ऐसा महीन डिजाइन बनवाना है।

