Chatra: भारी मात्रा में अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 13 लाख

3/28/2021 1:21:29 PM

चतरा: झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 12 किलो 650 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सिमरिया) अशोक रविदास ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मादक अफीम की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से तस्कर कुट्टी रंगनिया गांव पहुंचे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में सिमरिया थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ।              

रविदास ने बताया कि अभियान के दौरान दोनों तस्करों को 12 किलो 650 ग्राम गिला अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अफीम तस्करों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरोह में शामिल तस्करों की पहचान कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 13 लाख रुपए आंकी गई है। 

Content Writer

Umakant yadav