चतराः CRPF ने नक्सलियों के विरूद्ध चलाया सर्च अभियान, चार शक्तिशाली केन बम बरामद

4/18/2021 5:40:33 PM

 

चतराः झारखंड में चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को चार शक्तिशाली केन बम बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) निगम प्रसाद ने बताया कि पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 190 बटालियन की संयुक्त टीम नक्सलियों के विरुद्ध अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान ही खपिया मदारपुर जंगल में पत्थरों के बीच प्लांट किया गया चार शक्तिशाली केन बम बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद केन बम पांच-पांच किलो का था जिसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया है।

प्रसाद ने बताया कि नक्सलियों द्वारा अभियान पर निकले पेट्रोलिंग पार्टी को टारगेट करने के उद्देश्य से ही बम का जाल बिछाया गया था। नक्सलियों के नकारात्मक मंसूबे पर पानी फेर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Content Writer

Diksha kanojia