DC वरुण रंजन पर गिरी गाज, PM Modi के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने पर CM चंपई ने पद से हटाया

3/3/2024 11:40:13 AM

Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आए थे। यहां उन्होंने झारखंड को 35,747 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। वहीं, सीएम चंपई सोरेन ने मोदी के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण सरकार ने कार्रवाई करते हुए डीसी वरुण रंजन को पद से हटा दिया है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि वरुण रंजन की गलती के कारण धनबाद में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन और मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीऑफ नहीं कर पाए थे। सीऑफ के लिए जाने के क्रम में एक वाहन खराब हो गया था, जबकि दूसरा वाहन डीसी समय पर उपलब्ध नहीं करा सके, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए डीसी वरुण रंजन को पद से हटा दिया है।

वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, डीसी के पद पर माधवी मिश्रा को धनबाद की नई उपायुक्त बनाई गई हैं।

Content Editor

Khushi