"राज्य की वित्त व्यवस्था पर एक श्वेत-पत्र जारी करे चंपई सरकार", विधायक सरयू राय का हमला

2/19/2024 1:02:56 PM

 Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन व उनकी सरकार पर हमला बोला है। सरयू राय ने चम्पई सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो उसके पूर्व की सरकारी की वित्तीय स्थिति के बारे में उन्होंने एक श्वेत-पत्र जारी किया था।

...इससे बचने के लिए सरकार ने बजट सत्र छोटा किया होगा
सरयू राय ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार राज्य की वित्त व्यवस्था पर एक श्वेत-पत्र जारी करे। इतना ही नहीं सरयू राय ने कहा कि चंपई सोरेन की पार्ट-2 सरकार की आगामी 23 फरवरी से शुरू होने वाली बजट सत्र अप्रत्याशित रूप से छोटा है। वर्ष 2020 में बजट सत्र में 18 कार्य दिवस, 2021 में 16 कार्य दिवस, 2022 में 17 कार्य दिवस और 2023 में भी 17 कार्य दिवस बजट सत्र में थे, परंतु 2024 के बजट सत्र मात्र 7 दिनों का है जिसका कोई मतलब नहीं है। सरयू राय ने कहा कि बजट सत्र छोटा करने का एक कारण यह भी हो सकता है कि चम्पाई सोरेन की सरकार मंत्री परिषद के विस्तार के बाद अस्थिर है। सरयू राय ने कहा कि वित्तीय मामलों के मतदान में सरकार जरूरी संख्या नहीं जुटा पाएगी तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है। इससे बचने के लिए सरकार ने बजट सत्र छोटा किया होगा। 

कौन हैं सरयू राय?
सरयू राय भारत के झारखण्ड राज्य की जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय विधायक हैं। २०१९ के झारखंड विधान सभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ और जमशेदपुर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को परास्त कर के विधायक बने।
 

Content Editor

Khushi