34वां राष्ट्रीय खेल घोटालाः CBI ने कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के रांची आवास पर की छापेमारी

5/26/2022 10:55:28 AM

 

रांचीः 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के रांची आवास पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा स्थित आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची और कागजात को खंगाल रही है। साथ ही रांची के मोरहाबादी स्थित आवास को भी सीबीआई खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की टीम ने यह छापेमारी की है। बंधु तिर्की झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हैं और वह पार्टी की कुछ बैठकों में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। सीबीआई ने हाईकोटर् के आदेश पर 11 अप्रैल और 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो एफ आई आर दर्ज किया था। पहला मामला आरसी 0242022001 मेगा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई अनियमितता से जुड़ा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। जबकि दूसरा मामला आरसी 0242022002 है। जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से है।

पहले इस मामले की जांच एसीबी कर रही थी। जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। इस मामले में एसीबी ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था। बता दें कि अप्रैल में, तिर्की को डीए मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधान सभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Content Writer

Nitika