अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज की मौत की हो सीबीआई जांचः AJSU

6/25/2020 5:46:10 PM

रांचीः ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज की संदिग्ध मौत की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने गुरूवार को यहां कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व ने झारखंड एवं झारखंडियों को जो पहचान दिलाई है इसको इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेज भी सिदो-कान्हू के नेतृत्व और वहां हुए शहादत को विश्व में अदुत्य मानते हैं। सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू का शव 12 जून को लावारिस हालत में मिला था। लाश मिलने के बाद उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बता दें इससे पहलेभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरुण उरांव ने अमर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) से जांच की मांग की है। डॉ. उरांव ने कहा कि मामले में प्रशासन की भूमिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता। राज्य का पुलिस प्रशासन उस घोड़े की तरह है जो अपने सवार के इशारे पर अपनी चाल बढ़ाता है। उन्होंने कहा राज्य प्रशासन की धीमी जांच ने यह साबित किया है कि सरकार की मंशा सिर्फ लीपापोती की है।

Edited By

Diksha kanojia