हाईकोर्ट की फटकार के बाद विभिन्न डैमों व नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का चलाया जा रहा अभियान

7/22/2021 6:34:19 PM

 

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगातार रांची जिला प्रशासन द्वारा राजधानी के विभिन्न डैमों और नदियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज हरमू नदी, हिनू नदी के पास से अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के फटकार के बाद रांची जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, रांची उपायुक्त रवि रंजन का कहना है कि जहां-जहां वाटर बॉडीज के किनारे अतिक्रमण हुआ है उन जगहों पर हमलोग त्वरित एक्शन ले रहे हैं। जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है उन्हें नोटिस भी दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पूरी कोशिश है की जो लोग भी अवैध निर्माण कर रखे हैं उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाए। बता दें कि अतिक्रमण हटाओ अभियान रांची जिला प्रशासन व रांची नगर निगम संयुक्त रूप से चला रही है।

वहीं निगम आयुक्त मुकेश कुमार ने भी कहा है कि हम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है की चाहे वो नगर निगम हो या जिला प्रशासन जब शहर के डैमो और नदियों के पास अतिक्रमण हो रहा था उस समय ये सारे अधिकारी कहां थे।
 

Content Writer

Diksha kanojia