गढ़वाः प्रेमिका को मिलने आए प्रेमी की दिवार गिरने से मौत, महिला के भी टूटे पैर

6/20/2021 12:57:14 PM

 

 

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां अपनी प्रेमिका से मिलने आए शख्स पर दीवार गिर गई। इसके बाद उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही महिला भी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वा के करकोमा गांव की है। महिला यहां अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी, मूल रूप से वह सिरहे गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने छोड़ दिया है जिसके बाद उसके संबंध 45 साल के सुरेंद्र मेहता उर्फ बाबूराम से हो गए। सुरेंद्र पहले से ही 3 बच्चों का पिता है। वहीं महिला ने रिश्तेदार के बेटे की बारात जाने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और उसे पास के जर्जर मकान में ले गई।

मकान में पहुंचते ही बहुत जोरों से बारिश होने लगी, वहीं अभी उन दोनों का प्रेम प्रसंग चल ही रहा था कि तेज बारिश के कारण दीवार दोनों पर गिर गई। इस कारण सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही महिला के दोनों पैर टूट गए हैं जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी क्रम में दोनों की हालत इतनी नाजुक थी कि दोनों हिल भी नहीं पा रहे थे तो महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने आकर मलबे में से उनकों बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा व मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बता दें कि मृतक के परिजनों को जब इस खबर के बारे में पता चला तो वह गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Content Writer

Diksha kanojia