बोकारो ट्रेजरी घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, कांस्टेबल काजल मंडल को किया गिरफ्तार; खाते में आए थे 44 लाख रुपए
Saturday, May 02, 2026-11:22 AM (IST)
Bokaro Treasury Scam: झारखंड में बोकारो जिले के ट्रेजरी घोटाले के 1.11 करोड़ रुपए की अवैध निकासी मामले में सीआईडी ने एक और पुलिस कर्मी को गिरफ़्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक 4 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
सीआईडी एसपी पुंज प्रकाश ने बताया कि कांस्टेबल काजल मंडल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंडल के खाते में करीब 44 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी, जो घोटाले का हिस्सा थी। यह गिरफ्तारी घोटाले की परतें खोलने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पहले चरण में मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय को पकड़ा गया था, दूसरे सहयोगी गृहरक्षक वाहिनी के जवान सतीश कुमार सिंह, तीसरे अवर सहायक निरीक्षक (ASI) सतीश कुमार सिंह की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।

