गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा झारखंड का यह इलाका: थाने से कुछ ही दूरी पर युवक की हत्या, छोटी-सी बहस बनी मौत की वजह

Monday, Feb 23, 2026-11:45 AM (IST)

Bokaro News: झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नशे में धुत आरोपी ने युवक को मारी गाली
मामला जिले के रेलवे स्टेशन के आटो स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि यहां तीस वर्षीय सचिन यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक छोटी सी बात पर आरोपी की बहस मृतक सचिन से हुई थी। इसी को लेकर नशे में धुत आरोपी ने सचिन को गाली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग गया।

हैरानी की बात ये है कि जीआरपी थाना से महज पांच सौ गज दूर यह घटना हुई। आनन-फानन में घायल सचिन को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static