बोकारोः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कुख्यात गांजा तस्कर सहित 2 अपराधी गिरफ्तार

7/3/2020 5:42:02 PM

बोकारोः झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र से गुरुवार को पुलिस ने अंतरप्रांतीय कुख्यात गांजा तस्कर विनोद कुमार समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चास के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमिताभ राय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरप्रांतीय कुख्यात गांजा तस्कर विनोद अपने साथियों के साथ गांजा लेकर शहर में सप्लाई के लिए निकल आया है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने पुरुलिया रोड पटेल नगर के निकट घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर विनोद को रोका और उसे उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Edited By

Diksha kanojia