रांची के एक अपाटर्मेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

11/9/2020 1:33:31 PM

रांचीः झारखंड की रांची जिला पुलिस ने आरगोड़ा इलाके के एक अपाटर्मेंट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद ने रविवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि अपाटर्मेंट में महिला और पुरुष किराएदार बनकर सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

इसी आधार पर की गई छापेमारी में सात लोगों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया गया। इनमें दो लड़कियां और पांच पुरुष शामिल हैं। विनोद ने बताया कि मौके पर से कई शराब की बोतलें और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में ये स्वीकार किया है कि वे ये यहां देह व्यापार का धंधा यहां चला रहे थे। वे वाट्सएप और इंटरनेट के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचते थे।

Diksha kanojia