बोकारो में कुएं से बरामद हुआ 22 वर्षीय युवक का शव, छानबीन जारी

Sunday, Jul 25, 2021-12:57 PM (IST)

 

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले की कसगार थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर धधकिया गांव में अर्द्धनिर्मित कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को बोरे में बंद कर हाथपैर बांधकर पत्थर के सहारे कुएं में फेंका गया है।

मृतक युवक की पहचान धधकिया गांव निवासी हरिहर कपरदार (22) के रुप में की गयी है। वह पांच दिनों से लापता था। सूत्रों ने बताया कि युवक के पिता ने कसमार थाने में 21 जुलाई को बेटे का गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static