पलामू में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच जारी

5/6/2021 4:33:57 PM

 

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।       

छतरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर छतरपुर नगर पंचायत के महिंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के समीप से एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है।

मृतक युवक की पहचान कुमियाई गांव निवासी सूर्यनाथ सिंह के पुत्र विधायक सिंह (19) के रूप में की गयी है। राय ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Content Writer

Diksha kanojia