BJYM के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी बोले- हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं को दिया धोखा

7/17/2021 12:00:11 PM

रांचीः भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने राज्य सरकार पर युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा एवं रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन इस सरकार अबतक युवाओं को केवल धोखा देने का काम किया है।

युवाओ को धोखा देने को लेकर 17 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में 100 से अधिक स्थानों में 'हेमंत सरकार के पाप का घड़ा फोड़ ' कार्यक्रम के तहत चौक-चौराहे में घड़ा फोड़ कर विरोध प्रकट करेगा। भाजयुमो ने बताया कि भाजपा के सभी प्रमुख नेता अलग-अलग कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ग्यारह बजे बिरसा चौक में कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

Content Writer

Diksha kanojia