भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

3/10/2021 6:53:57 PM

गिरिडीह: जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी और उनके पति सुरेंद्र साहू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा कॉल विदेशी नंबर से आ रहा है। काफी परेशानी के बाद पीड़िता ने निमियाघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है। सुनीता देवी के पति भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं।   


जानकारी अनुसार बीते 8 मार्च से सुनीता देवी के फोन पर लगातार अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही पति और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वह दोनों नंबर सऊदी अरब के हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं धमकी मिलने के बाद से दंपत्ति सहित घर के लोग डरे और सहमे हुए हैं।

Content Writer

Umakant yadav