Garhwa पहुंचे सांसद बीड़ी राम का BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पलामू संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार बनाए गए भाजपा प्रत्याशी

3/13/2024 12:53:15 PM

Garhwa: पलामू सांसद बीड़ी राम तीसरी बार भाजपा के प्रत्याशी बनाए जाने पर गढ़वा (Garhwa) पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पलामू सांसद बीड़ी राम ने सबसे पहले भाजपा के गढ़वा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पलामू सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीड़ी राम ने कहा कि मुझ पर तीसरी बार केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को और पलामू संसदीय क्षेत्र के जनता को धन्यवाद करता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि पलामू में बहुत से लोगों को पलायन करना पड़ता है, लेकिन हमारे झारखण्ड में केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है और उन्हें रोजगार मुहैया भी कराया जा रहा है, जिसमें वे पुस्तैनी कामों को करते हुए सवालम्बी बन सके।

बीड़ी राम ने कहा कि यहां पर लोगों की पलायन की सबसे बड़ी समस्या है, जिसे रोकना है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कारखाना खोलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बीड़ी राम ने कहा कि जो भी हमने यहां कार्य किया है उस पर आम जनता ने मोहर लगा दी है। 

Content Editor

Khushi