गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगाए जयकारे

Wednesday, Aug 14, 2024-11:13 AM (IST)

गिरिडीह: गिरिडीह भाजपा का तिरंगा यात्रा सोमवार को शहर में पूरे आन बान और शान से निकली। पचंबा से निकले इस तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

PunjabKesari

इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर 3 थानों की पुलिस सक्रिय रही। नगर थाना प्रभारी शैलेश कुमार के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार भी पुलिस जवानों के साथ सक्रिय दिखे और पचंबा इलाके से ही तिरंगा यात्रा को साथ लिए शहर में प्रवेश किया। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे के साथ पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गांडेय भाजपा नेता दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश साहू, श्याबल घोष, अमर सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, रंजीत राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, संदीप डंगाईच, शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, उषा कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, मुकेश जालान, सुभाष चंद्र सिन्हा, विनय सिंह, समर दीप, रंजीत बरनवाल, संजीत सिंह पप्पू, राजेश जायसवाल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

PunjabKesari

इस दौरान एक- एक कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए जोश और उत्साह के साथ शहर भ्रमण कर रहे थे और मौके पर देशभक्ति के जयकारे भी खूब लगा रहे थे। वहीं, डीजे पर देशभक्ति गीत लोगों का जोश बढ़ाए हुए था। हर एक कार्यकर्ता इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर जोश में दिखा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static