संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह बोले- आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाए BJP कार्यकर्ता

8/16/2021 2:59:33 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के भव्य स्वागत की तैयारी के लिए शनिवार को बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभाग के प्रभारियों के साथ तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा एक वृहत कार्यक्रम है।इ स कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न विभागवार कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई है।प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की भव्य स्वागत की तैयारी में अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगें।

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी बालमुकुंद सहाय, सरोज सिंह, जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, संजीव विजयवर्गीय, गुरुविंदर सिंह सेठी, अशोक बड़ाईक, अमित सिंह, भानु जालान, मनोज मिश्रा, अवनेश सिंह, मुकेश मुक्ता, सुशांत कुमार, अमित कुमार साहू सहित कई उपस्थित थे।

Content Writer

Diksha kanojia