भाजपा प्रवक्ता ने हेमंत सरकार पर कसा तंज, कहा- झारखंड में वेंटीलेटर पर पहुंची स्वास्थ्य व्यवस्था

4/8/2022 4:54:05 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि़ एक तरफ केंद्र सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तो दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।

शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 181 एम्बुलेंस सेवा फेल हो चूकी है, गांव गांव से आज भी मरीज को खाट पर लाना पड़ रहा है। रिम्स में आयुष्मान योजना के 9 करोड़ रुपया में 25 फीसदी इंसेंटिव के रूप में स्वास्थ्य कर्मियों व 75 फीसदी इंफ़्रास्ट्राक्चर पर खर्च करना था किन्तु एक रुपए का भी कार्य नहीं हुआ। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिलों के अस्पताल, पीएचसी की स्थिति खराब है। डाक्टर का घोर आभाव है।

शाहदेव ने कहा कि़ केंद्र सरकार की योजनाएं दूसरे राज्यों में सफलतापूर्वक लागू की जा रही है। केंद्र सरकार प्रत्येक स्तर पर मदद करने को तैयार है किन्तु हेमंत सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश कि़ स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर आ गई है।

Content Writer

Diksha kanojia