"सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे हेमंत सोरेन", भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का CM पर तंज

Tuesday, Oct 15, 2024-02:04 PM (IST)

रांची: चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े तीन बजे चुनाव के तारीख का ऐलान करेगा। विधानसभा की मियाद पूरी होने से पहले झारखंड में चुनाव करवाए जा रहे है। वहीं, झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसी संदर्भ में जेएमएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखो की आज घोषणा होने पर झामुमो घबरा गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन, सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे।

झारखंड विधानसभा चुनावों की आज घोषणा होने पर झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "हम तैयार हैं, पांच जनवरी तक विधानसभा की मियाद पूरी हो रही है तो उससे से पहले यहां चुनाव होना था लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा घबरा गई है... हेमंत सोरेन, सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे। जेएमएम की करारी हार होगी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं और वे लोग चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं जिन्हें हार का डर सता रहा है... संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार चुनाव आयोग मियाद पूरी होने के 6 महीने पहले तक चुनाव करा सकता है।"

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा आज हो जाएगी। मालूम हो कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल वैसे तो 5 जनवरी 2025 तक है, लेकिन, इससे पहले चुनाव करवाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static