भाजपा का आरोप- हेमंत सरकार के अबुआ राज में सुरक्षित नहीं आदिवासी बच्चियां

6/16/2021 12:54:26 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अबुआ राज में महिलाओं के साथ विशेषकर आदिवासी महिलाएं एवं बच्चियों के साथ प्रताड़ना, दुष्कर्म एवं हत्या में लगातार वृद्धि हुई है।

भाजपा महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजधानी रांची के चुटिया थाना अंतर्गत रेलवे अधिकारी के घर में आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से मिलकर मामले पर त्वरित एवं निष्पक्ष कारर्वाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि हेमंत सोरेन के अबुआ राज में महिलाओं के साथ विशेषकर आदिवासी महिलाएं एवं बच्चियों के साथ हो रही प्रताड़ना, दुष्कर्म एवं हत्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है जहां एक और महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की जैसी होनहार अधिकारी की हत्या कर दी जाती है और सरकार के संरक्षण में दोषियों को बचाने में लग जाती है। वहीं, आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना बढ़ी है। महिला मोर्चा नाबालिग आदिवासी बच्ची और उसके परिजनों के साथ न्याय मिलने तक साथ खड़ी है।

Content Writer

Diksha kanojia