रामनवमी जुलूस को अनुमति देने की मांग को लेकर BJP MLA ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर दिया धरना

3/14/2022 4:15:31 PM

हजारीबागः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस को अनुमति देने की मांग को लेकर आज विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया। इस मामले पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ के नारे लगाए।

जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के रामनवमी का अपना इतिहास है। कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष से यह बंद है, लेकिन अब सभी चीजों को बंद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने सदन में सरकार से मांग की है कि हजारीबाग में रामनवमी जुलूस की अनुमति दी जाय। हालांकि, कोई जवाब नहीं मिला था।

जायसवाल ने कहा कि यह हिन्दू धर्म के साथ सरकार की तुष्टिकरण नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसपर जल्द निर्णय लेना चाहिए। यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है।

Content Writer

Diksha kanojia