झारखंड में अपराधी बेलगाम, भूमि विवाद में स्थानीय BJP नेता की गोली मारकर हत्या

5/9/2022 1:12:45 PM

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में रविवार देर रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना कुरू थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में रविवार देर रात करीब दो बजे हुई। मृतक की पहचान भाजपा बूथ समिति के अध्यक्ष रतन महतो के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि महतो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि दो कथित हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot