BJP नेता चंपई सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें

Wednesday, Sep 11, 2024-10:42 AM (IST)

रांची: झारखंड पूर्व सीएम सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र और सीता सोरेन के स्व पति दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  


इस दौरान चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व विधायक और जुझारू साथी रहे स्व दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। चंपई ने कहा कि वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें।


बता दें कि पूर्व सीएम और झामुमो के बागी रहे चंपाई सोरेन ने 30 अगस्त को बीजेपी का दामन थाम लिया था। चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। चंपाई सोरेन को केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। चंपाई सोरेन सीएम पद से हटाए जाने के बाद से झामुमो से नाराज चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो में उनका अपमान हुआ है। इसके बाद चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन के रिश्तों में खटास आ गई। चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चंपाई ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static