प्रदेश संगठन महामंत्री बोले- भाजपा बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कर रही कार्य

1/5/2021 1:01:32 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह ने सोमवार को नामकुम में रांची ग्रामीण जिला के जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के कहा कि संगठनिक घोषणाओं के बाद पार्टी ने मजूबती में अपनी ताकत लगाई है। केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने एवं राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिये हर कार्यकर्ता को सक्रिय करने की योजना पर पार्टी कार्य कर रही है।

सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में शक्तिकेन्द्र की रचना को सुद्दढ़ करेगी। पूरे प्रदेश में शक्ति केंद्र, पंचायत स्तर के सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के नीतियों, कार्यक्रमों को जन जन तक और तेजी से पहुचायेंगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यरता उपस्थित थे।

Diksha kanojia